BPSC Motivational Quotes: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं CCE परीक्षा का रिजल्ट आया है. कइयों को इस परीक्षा में सफलता मिली है तो कई ऐसे हैं जिनके हाथ निराशा लगी है. लेकिन इस असफलता को अपने ऊपर हावी न होने दें. याद रखें प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता अंत नहीं है. खुद को अगली परीक्षा के लिए तैयार करें. आइए, देश के महान कवियों और साहित्यकारों द्वारा लिखी कुछ मोटिवेशनल लाइन्स पढ़ते हैं, जिससे आपके हौसले को फिर से मजबूत मिलेगी.
BPSC Motivational Quotes: इन लाइन्स को पढ़कर हो जाएं मोटिवेट
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, पाश, दुष्यंत कुमार समेत दिनकर ने कई ऐसी रचनाएं लिखी हैं, जिसे हर छात्र और युवा को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए. बीपीएससी हो या अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएं युवाओं को पाश की ये लाइन हमेशा याद रखनी चाहिए, “सबसे खतरनाक होता है, हमारे सपनों का मर जाना.” “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की हार नहीं होती,” संभवत: सोहनलाल द्विवेदी ने ये लाइन किसी युवा के लिए ही लिखी होगी.
1. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की लाइन्स
अभी न होगा मेरा अंत,
अभी-अभी ही तो आया है
मेरे वन में मृदुल वसंत.
संदेश: असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत का संकेत है.
2. पाश की लाइन्स
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना.
संदेश: परीक्षा में असफलता से बड़ा खतरा अपने सपनों को छोड़ देना है.
3. दुष्यंत कुमार की लाइन्स
कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता,
एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो.
संदेश: पूरी ताकत से किया गया प्रयास असंभव को भी संभव बना सकता है.

4. दुष्यंत कुमार की लाइन्स
हो गई है पीर पर्वत-सी, पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए.
संदेश: संघर्ष जितना बड़ा होगा, सफलता उतनी ही यादगार होगी.
5. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की लाइन्स
मानव जब जोर लगाता है,
पत्थर पानी बन जाता है.
संदेश: निरंतर मेहनत के आगे कठिन से कठिन लक्ष्य भी झुक जाता है.
6. हरिवंश राय बच्चन की लाइन्स
तू न थकेगा कभी
तू न मुड़ेगा कभी
तू न रुकेगा कभी
कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!
संदेश: सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार प्रयास करते रहते हैं.
7. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की लाइन्स
सच है, विपत्ति जब आती है,
कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते.
संदेश: कठिन समय ही असली योद्धा की पहचान कराता है.
8. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की लाइन्स
जागो फिर एक बार.
संदेश: एक असफलता के बाद फिर उठ खड़े होना ही सफलता की पहली शर्त है.
9. मैथिलीशरण गुप्त की लाइन्स
नर हो, न निराश करो मन को,
कुछ काम करो, कुछ काम करो;
जग में रहकर कुछ नाम करो।
संदेश: निराशा में डूबने के बजाय लगातार कर्म करते रहना ही सफलता का रास्ता है.
10. सोहनलाल द्विवेदी की लाइन्स
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।”
संदेश: बार-बार प्रयास करने वाला ही अंततः मंजिल तक पहुंचता है.
यह भी पढ़ें- 21 परीक्षाएं दीं, 14 में मिली निराशा…फिर BPSC के पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक, MP की बेटी बिहार में बनेगी SDM
