[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी

संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी

0
संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी

होली पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, पांच मार्च तक अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन

किशनगंज. डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि इस वर्ष होली पर्व चार मार्च को मनाया जायेगा, जबकि दो एवं तीन मार्च की रात्रि में होलिका दहन संपन्न होगा. पर्व को लेकर जिले के चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दंगा निरोधी दस्ता को 24 घंटे सतत रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी अवधि में अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने तथा ड्यूटी के दौरान होली न खेलने का सख्त निर्देश दिया. सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने एवं साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर बिना स्पष्टीकरण के निलंबन एवं नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं गश्ती बढ़ाने, सभी वाहनों में वायरलेस संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात कर्मियों के लिए थानाध्यक्ष के माध्यम से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. नेपाल में चुनाव एवं होली पर्व को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नेपाल थाना से समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सील रखने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि होली को लेकर पांच मार्च तक पूर्ण अलर्ट मोड में रहने को कहा गया. होलिका दहन के दौरान फायर ऑफिस की 10 अग्निशमन गाड़ियों को विभिन्न स्थलों पर तैनात करने तथा प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. डीजे के पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने, सभी डीजे संचालकों को नोटिस निर्गत करने व शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया. होलिका दहन के दौरान विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने एवं उनके समीप दहन न कराने का निर्देश देते हुए संभावित आपदा से बचाव पर विशेष बल दिया गया. अंत में सभी पुलिस एवं दंडाधिकारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे शाम चार बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएं. प्रातः सात बजे से स्थिति सामान्य होने तक वहीं तैनात रहें. ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भी भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel