[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बीमारी से बचाव के लिए योग करना जरूरी: भारती

बीमारी से बचाव के लिए योग करना जरूरी: भारती

0
बीमारी से बचाव के लिए योग करना जरूरी: भारती

सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन चानन प्रखंड अंतर्गत पचाम मंदिर में आयोजित हुआ था योग शिविर लखीसराय. जिला अंतर्गत चानन थाना के पचाम मंदिर परिसर में सोमवार को सात दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया. योग शिविर लगाने वाले जिला किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी आनंदी मंडल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भारती और जिला संगठन मंत्री प्रो. मनोरंजन कुमार की देखरेख में योग शिविर का समापन किया गया. समापन के अवसर पर भारती व प्रो. मनोरंजन कुमार को सहयोग शिक्षक विनोद कुमार के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में भारती ने बताया कि योग ही जीवन का एक आधार है, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी संसाधन प्रदान करता है. बीमारी होने के बाद या बीमारी होने के पहले दोनों अवस्था में योग जरूरी है. योग करने के पहले भोजन व्यवस्था को ठीक करना जरूरी है. अपने भोजन में हमारे रसोई घर में एवं पूजा घर में उपलब्ध आयुर्वेदिक तत्वों का समुचित उपयोग करना चाहिए. भोजन व्यवस्था के द्वारा ही किसी भी बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है और अगर दवा खानी ही है तो आयुर्वेदिक दवा खायें. जिसका साइड इफेक्ट बहुत ही कम होता है. अब पचाम मंदिर परिसर में प्रतिदिन दिन योग की कक्षाएं लगायी जायेगी. इस दौरान वहां के ग्रामीण महिला एवं पुरुषों को विभिन्न बीमारियों के बारे में बता कर योग प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रो. मनोरंजन कुमार ने सभी योग प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद दिया एवं कहा कि हमें घर-घर योग पहुंचाना है. स्वामी जी एवं आचार्य जी का यह संदेश कि करें योग रहे निरोग. मौके पर आनंदी प्रसाद मंडल के द्वारा ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, फैटी लिवर, फाइब्रोसिस, लीवर सिरोसिस, मधुमेह, गैस आदि अनेक बीमारियों के बारे में आसान और प्राणायाम बताये गये. पतंजलि परिवार की ओर से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया. सभी सदस्य एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर के होली की शुभकामनाएं दी. धन्यवाद ज्ञापन वहां के प्रशिक्षणार्थी सह आर्मी के जवान विनोद कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर मसूदन साव, उपेंद्र दास, बबलू कुमार, गणेश दास आदि की सराहनीय भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel