[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उनन्यन योजना के लाभुकों के बीच ऋण की राशि वितरित

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उनन्यन योजना के लाभुकों के बीच ऋण की राशि वितरित

0
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उनन्यन योजना के लाभुकों के बीच ऋण की राशि वितरित

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज के निदेशानुसार महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत लाभुकों के बीच ऋण वितरण के लिए ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 16 लाभुको को 139 लाख रूपए की स्वीकृत ऋण की राशि प्रदान की गयी एवं 04 लाभुकों को 28 लाख रुपए की ऋण राशि का भुगतान किया गया. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 08 लाभुकों को 58 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृत ऋण प्रदान की गई एवं 05 लाभुकों को 36 लाख 40 हजार रुपए की ऋण राशि का भुगतान किया गया. पीएम विश्वकर्मा योजना में 03 लाभुक को 2 लाख 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत एवं भुगतान किया गया. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एक प्रमुख क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक कारीगरों और बेरोजगार युवाओं की सहायता करना और गैर-कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से स्व-रोजगार के अवसर पैदा करना है. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के असंगठित क्षेत्र में मौजूदा एकल सूक्ष्म उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना और इस क्षेत्र के औपचारिककरण को बढ़ावा देना तथा किसान उत्पाद संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और उत्पादक सहकारी समितियों को उनकी संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के साथ-साथ समर्थन देना है. पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके कौशल को बढ़ावा देना और उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण, कौशल प्रशिक्षण, डिजिटल लेन-देन की सुविधा, ब्रांडिंग और विपणन में सहयोग दिया जाता है. कार्यक्रम में सहायक उद्योग निदेशक जितेन्द्र कुमार, एलडीएम के साथ बैंककर्मी और योजना के लाभार्थी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel