[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बाइक की टक्कर से महिला घायल

बाइक की टक्कर से महिला घायल

0
बाइक की टक्कर से महिला घायल

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कोणार्क मोड़ समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक की टक्कर से 30 वर्षीया महिला घायल हो गयी. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि शास्त्रीनगर निवासी मनोज कुमार की पत्नी किरण कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ कोणार्क मोड़ होकर बाजार की ओर आ रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. जिससे उसके सिर में हल्की चोट आयी. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया.

——————–

कुत्ता के काटने से बालक घायल

मुंगेर. बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार निवासी राजेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार को शुक्रवार की दोपहर स्कूल से आने के दौरान कुत्ते ने काट लिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. परिजनों ने बताया कि ऋतिक स्कूल से घर आ रहा था. इसी दौरान गली के पास बैठे एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया. उन्होंने बताया कि वह आवारा कुत्ता पूर्व में भी गली के दो लोगों को काट चुका है.

————————————-

9 और 11 जनवरी को आयेगी सेंट्रल टीम

मुंगेर. जिले के तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर नेशनल की टीम 9 और 11 फरवरी को असेसमेंट करेगी. सीएस डॉ राजू ने बताया कि जिले के तीन एचडब्लूसी का 9 और 11 फरवरी का सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी. जिसमें 9 फरवरी को जमालपुर प्रखंड के एचडब्लूसी इंद्ररूख पश्चिमी का सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी, जबकि 11 फरवरी को सेंट्रल टीम हवेली खड़गपुर प्रखंड के एचडब्लूसी मंझगांय व तारापुर प्रखंड के एचडब्लूसी खैरा का असेसमेंट करेगी. सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला मुख्यालय के अधिकारियों को भी समय-समय पर संबंधित एचडब्लूसी के निरीक्षण और वहां चल रही तैयारियों को लेकर निर्देशित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel