[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कार से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच व्यक्ति गिरफ्तार

कार से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच व्यक्ति गिरफ्तार

0
कार से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच व्यक्ति गिरफ्तार

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

जिले में शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ उत्पाद विभाग का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फरिंगगोला चेक पोस्ट के पास कार्रवाई करते हुए 15 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उत्पाद टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी मौके से जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम फरिंगगोला चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. कार में सवार पांचों व्यक्तियों को शराब की तस्करी करने के आरोप में मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों को तुरंत किशनगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका आधिकारिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. इसके बाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel