[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: एसबीएसएस कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्रों और शिक्षकों ने खून दिया

बेगूसराय: एसबीएसएस कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्रों और शिक्षकों ने खून दिया

0
बेगूसराय: एसबीएसएस कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्रों और शिक्षकों ने खून दिया
रक्तदान शिविर में मौजूद छात्र व शिक्षक.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट Begusarai News : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को एसबीएसएस कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया. शिविर में डॉ. अजय कुमार सिंह, समीर कुमार, दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, प्रिंस कुमार सहित कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

रक्तदान मनावता की सबसे बड़ी सेवा: प्राचार्य

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान एक सुरक्षित, सरल और पुण्य का कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है.

रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने और नियमित रूप से इस महादान में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है.

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अरुणी, लेखापाल धीरज तथा एनएसएस स्वयंसेवक सोनम कुमारी, सचिन, राहुल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया.

Also Read : 3 थानाध्यक्षों की सड़क हादसों में मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बेगूसराय में सड़क किनारे अब भी खड़े हो रहे ट्रक

Previous article कार से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच व्यक्ति गिरफ्तार
Next article इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला, नेतन्याहू ने बताया जवाबी कार्रवाई
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel