[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का आगाज

विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का आगाज

0
विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का आगाज

अनुशासन व सेवा भाव से निखरेगा छात्रों का व्यक्तित्व, राष्ट्रपति अवार्ड से मिलेगा करियर में लाभ

किशनगंज. बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड, किशनगंज के तत्वाधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुरीडांगी में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फहराकर की गयी.

अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर जोर

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस प्रशिक्षण के दौरान खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को अनुशासित रहने की कला सिखायी जाती है, जो उनके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है.

करियर में विशेष लाभ व राष्ट्रपति अवार्ड

प्रशिक्षक देवाशीष चटर्जी व प्रदीप कुमार साह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त कर बच्चे राज्य व राष्ट्र हित की सेवा के लिए तैयार होते हैं. इससे न केवल वे अपना, बल्कि अपने विद्यालय, प्रखंड व जिले का नाम भी रोशन कर सकते हैं.

प्रशिक्षकों ने एक बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इस अवार्ड के प्रमाण पत्र पर भविष्य में 18 अंकों का वेटेज (अतिरिक्त लाभ) भी प्राप्त किया जा सकता है, जो करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा.

प्रशिक्षण के मुख्य विषय और पर्यावरण संकल्प

जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को ””प्रवेश कोर्स”” की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा. आपदा से बचाव के गुर सिखाए जाएंगे. शारीरिक, मानसिक व नैतिक गुणों के विकास पर चर्चा की जाएगी. शिविर के दौरान एक भावुक व प्रेरक पहल करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक बच्चे को ””एक पौधा अपनी मां के नाम”” लगाने का संकल्प भी दिलाया गया. इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel