[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज उवि तुलसिया में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का होगा संचालन

उवि तुलसिया में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का होगा संचालन

0
उवि तुलसिया में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का होगा संचालन

दिघलबैंक. क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी पहल की गयी है. विधायक गोपाल अग्रवाल के प्रयास से उच्च विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक (जिला किशनगंज) में प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा. प्रशिक्षण पूर्ण होते ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गयी है. इस योजना के तहत चयनित युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें रहना एवं खाना पूर्णतः निःशुल्क होगा. प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा. बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से प्रारंभ होगी. नोटिफिकेशन जारी होते ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. खास बात यह है कि इस योजना के लिए पूरे सीमांचल क्षेत्र के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विधायक गोपाल अग्रवाल ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर करना है, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें. स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा मोबाइल नंबर 7004640095 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel