[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में साइकिल जांच व रिफ्लेक्टिव टेप अभियान चला

औरंगाबाद में साइकिल जांच व रिफ्लेक्टिव टेप अभियान चला

0
औरंगाबाद में साइकिल जांच व रिफ्लेक्टिव टेप अभियान चला

सड़क सुरक्षा माह 2026: आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

औरंगाबाद

नगर

. औरंगाबाद जिले में सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 22 जनवरी को जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के निर्देश पर व्यापक साइकिल जांच व वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले साइकिल चालकों और अन्य वाहन चालकों की दृश्यता बढ़ाकर दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना और आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था. अभियान के दौरान जिला परिवहन विभाग की टीम ने शहर और ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मार्गों, स्कूलों के आसपास, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर साइकिलों की सघन जांच की. जांच के क्रम में साइकिलों के ब्रेक, लाइट, रिफ्लेक्टर, घंटी और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को बारीकी से देखा गया. जिन साइकिलों में रिफ्लेक्टर या लाइट नहीं पाया गया, उनके चालकों को तुरंत सतर्क किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. परिवहन विभाग ने बताया कि रात के समय या कम रोशनी में साइकिल चालकों की दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए कई साइकिलों और अन्य वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, ताकि वाहन दूर से भी दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके. अभियान के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्ग साइकिल चालकों को सड़क के बायीं ओर चलने, संकेतों का पालन करने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी गयी.

क्या कहती हैं डीटीओ सुनंदा कुमारी

जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है. छोटे-छोटे सुरक्षा उपाय अपनाकर हम बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण अवश्य लगायें और यातायात नियमों का पालन करें. अभियान में परिवहन विभाग के एडीटीओ संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel