[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ‘नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी’, कोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन

‘नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी’, कोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन

0
‘नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी’, कोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन
मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

Khan Sir Coaching Attack: पटना के चर्चित खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद बिहार सरकार गंभीर हो गई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नए गाइडलाइन लाने का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को मिथिलेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, बिहार राज्य कोचिंग नियमावली बनायेंगे और किस तरह से कोचिंग का संचालन किया जाएगा, इसे लेकर नियम लाए जायेंगे.

खान सर और रौशन आनंद विवाद पर क्या बोले मंत्री?

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, एक बात स्पष्ट है कि स्कूल की टाइमिंग के समय कोचिंग का संचालन नहीं किया जाएगा. जो घटना हुई है, वह आपस में प्रतिस्पर्धा की बात है. जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, वो बचेगा नहीं. साथ ही आगे भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसका पूरा इंतजाम सरकार की ओर से किया जाएगा.

मंत्री बोले- सरकार जो आदेश जारी करेगी, वह मानना पड़ेगा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा, कोचिंग संस्थानों की मनमानी नहीं चलेगी. सरकार जो दिशा-निर्देश जारी करेगी, उसी पर काम करना होगा. साथ ही दो टॉल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. इसे राज्य के तमाम स्कूलों में लिखे जा रहे हैं ताकि लोगों को नंबर याद रहे. उस नंबर से जितने भी कंपलेन आ रहे हैं, उसकी सचिवालय स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी भी सरकारी अधिकारी या शिक्षक को लेकर कंपलेन आएगा, उसे सीरियस लिया जाएगा. उसकी पूरी इंक्वायरी की जाएगी और जरुरत पड़ने पर सजा भी दी जाएगी.

मंत्री बोले- दोषी बचेगा नहीं

खान सर और रौशन आनंद सर विवाद को लेकर आज एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में एक बॉडीगार्ड को फायरिंग करते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि वह खान सर का ही बॉडीगार्ड है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वीडियो के मामले में प्रशासन जांच करेगा और दोषी बचेगा नहीं.

Also Read: कौन हैं रौशन आनंद? अधिकारी नहीं बने तो बच्चों को शुरू किया पढ़ाना, फीस के बदले स्टूडेंट से लेते थे खाना

Previous article पटना PMCH में बड़ा संकट, प्लास्टिक सर्जरी विभाग में स्टाफ की कमी से PG पढ़ाई पर खतरा, NMC नियमों की अनदेखी..
Next article मौत का कुआं बना कजरा नदी पुल, टूटी रेलिंग से नदी में गिर चुके हैं आधा दर्जन ट्रक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel