खेत में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

खेत में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

By RAJKISHORE SINGH | April 18, 2026 8:46 PM

मानसी. पूर्वी ठाठा पंचायत के शहरकुंडी बहियार वार्ड संख्या एक में फसल जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि पूर्वी ठाठा निवासी विजेंद्र प्रसाद यादव के लगभग एक बीघा खेत में तैयार फसल व भूसा को अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दिया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ता व थाना को दी. सूचना मिलने पर दमकल दस्ता की टीम देर रात घटना स्थल पर पहुंची व आग पर काबू पाया. तब तक फसल व भूसा जलकर राख हो गया. पीड़ित किसान ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.