राज्यस्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में खगड़िया का परचम, चार खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
Modern Pentathlon Championship Bihar: शेखपुरा में आयोजित बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन राज्यस्तरीय चैंपियनशिप-2026 में खगड़िया के चार खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट.
Modern Pentathlon Championship Bihar: बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन राज्यस्तरीय चैंपियनशिप-2026 में खगड़िया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है. 4 और 5 जुलाई को शेखपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
मुख्य बातें
चार खिलाड़ियों ने दिलाए चार पदक
अंतरराष्ट्रीय रग्बी एवं कबड्डी खिलाड़ी कविता कुमारी ने बताया कि अंडर-13 बालिका वर्ग में सरस्वती कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. इसी वर्ग में सृष्टि कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
वहीं, अंडर-15 बालिका वर्ग में रिमझिम कुमारी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में पियूष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर खगड़िया की झोली में एक और सफलता जोड़ी.
खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी की लहर
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है. सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
बेहतर सुविधाएं मिलने पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय रग्बी एवं कबड्डी खिलाड़ी कविता कुमारी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खगड़िया के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर जिले की पहचान मजबूत की है. उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन कर सकते हैं.
पदक विजेताओं की सूची
- सरस्वती कुमारी – अंडर-13 बालिका वर्ग – स्वर्ण पदक
- सृष्टि कुमारी – अंडर-13 बालिका वर्ग – कांस्य पदक
- रिमझिम कुमारी – अंडर-15 बालिका वर्ग – रजत पदक
- पियूष कुमार – अंडर-15 बालक वर्ग – कांस्य पदक
