शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
By RAJKISHORE SINGH |
February 8, 2026 10:44 PM
पसराहा. भरतखंड थाना की पुलिस ने 42 लीटर अशराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बगुलवा ढाला से भरतखंड गांव की ओर जाने वाली सड़क से शराब की बड़ी खेप तस्करों द्वारा ले जायेगी. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और बगुलवा ढाला के समीप छापेमारी अभियान चलाया. जहां इसी क्रम में भरतखंड निवासी फुलची यादव के पुत्र पंकज यादव एवं तथा ठट्ठा निवासी अबोध यादव के पुत्र सुमित कुमार को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा तस्करी के लिए प्रयोग में लाई जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
