एसटीएफ व मुफस्सिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर से दो अपराधी गिरफ्तार

छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, डीआईयू टीम व एसटीएफ सहित पुलिस मौजूद थे

By RAJKISHORE SINGH | April 20, 2026 9:31 PM

खगड़िया. मुफस्सिल पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि सोमवार को पुलिस, डीआईयू टीम व एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में महिनों से फरार अपराधियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर भीम टोला निवासी राजगीर यादव के पुत्र चंदन यादव, स्व. छेदी यादव के पुत्र पंकज यादव को टीकारामपुर दियारा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. बताया गिरफ्तार पंकज यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. मुफ्फसिल थाना में कांड सं०-64/25, कांड संख्या 180/25 है. जबकि गिरफ्तार चंदन यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा. अपराधी चंदन यादव के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 180/25 दर्ज है. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, डीआईयू टीम व एसटीएफ सहित पुलिस मौजूद थे.