बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, दो उपभोक्ताओं पर जुर्माना व प्राथमिकी दर्ज
प्रखंड क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली व विद्युत चोरी को रोकने के लिए विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है
By RAJKISHORE SINGH |
March 15, 2026 8:15 PM
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली व विद्युत चोरी को रोकने के लिए विभाग की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कनीय अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में दो विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी जुर्माना लगाया गया. साथ ही स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पदाधिकारी की शिकायत पर इंग्लिश लगार निवासी अमीर यादव पर 34,186 रुपये व योगेंद्र यादव पर करीब 37,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को लेकर आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
