दो भाई का घर जलकर हुआ राख
दो भाई का घर जलकर हुआ राख
By Prabhat Khabar News Desk |
May 14, 2024 11:36 PM
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो भाई का घर जलकर हुआ राख
प्रतिनिधि, मानसी
...
प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत महादलित टोला वार्ड संख्या एक जोगिया मंठ टोला में मंगलवार की रात शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गये. अगलगी की घटना में घर के सभी सामान जलकर राख हो गया. हालांकि घर वाले किसी रिश्तेदार की शादी में गयी थी जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार दो भाई अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने गये थे. इस दौरान सोमवार की देर रात बंद घर में शॉट सर्किट से आग लग गयी. जिससे घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित सैदपुर गांव वार्ड संख्या एक निवासी रामचन्द्र सदा के पुत्र राजधर सदा एवं रामजन सदा ने बताया कि घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इधर घटना सूचना विकास मित्र पति हीरा सदा ने स्थानीय सीओ एवं राजस्व कर्मचारी को दी. इधर सीओ ने बताया कि सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कर मुआवजा की प्रक्रिया की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है