किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर दिया प्रशिक्षण

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर दिया प्रशिक्षण

By RAJKISHORE SINGH | February 20, 2026 10:40 PM

खगड़िया. मानसी प्रखंड के खुटिया गांव व गोगरी प्रखंड के पौरा गांव में शुक्रवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक आनंद पार्थव ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में किसान एवं अन्य पेशा से जुड़े लोगों को बचत, निवेश, बीमा तथा आधुनिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी दी गयी. ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक आनंद पार्थव ने ग्रामीणों को सबसे पहले नियमित बचत की आदत विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ बड़ी पूंजी का रूप ले सकती है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. उन्होंने उपस्थित लोगों को घरेलू आय का एक निश्चित हिस्सा बचत के रुप में अलग रखने तथा बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने किसानों को सुरक्षित निवेश विकल्पों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, सिरवल यादव, पप्पू यादव, राकेश कुमार, भूषण यादव, विजय यादव, धर्मेंद्र यादव, अर्जून यादव, नीरज यादव, लव यादव, रवि कुमार यादव, बबलू कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.