यातायात डीआइजी ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा

यातायात डीआइजी ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा

By GUNJAN THAKUR | May 11, 2026 10:19 PM

खगड़िया. ट्रैफिक डीआइजी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान एसपी राकेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. समीक्षा बैठक में ई-चालान, हाईवे पेट्रोलिंग और दुर्घटना ब्लैक स्पॉट कम करने पर जोर दिया गया. डीआईजी ने सड़क सुरक्षा, जाम मुक्ति और घायलों को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित चर्चा की गयी. दुर्घटना संभावित जगहों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा बढ़ाने और हादसों को कम करने के निर्देश दिया गया. जाम की समस्या के समाधान के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने और पार्किग व्यवस्था सुधारने के आदेश दिया गया. मौके पर डीएसपी यातायात भरत भूषण, डीआरएम अनुराग कुमार, एसआरएम विकास कुमार सभी थाना के अपर थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व गोगरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात,यातायात दारोगा नीतु कुमारी, स्थानीय विनय कुमार गुप्ता, अक्षय सुरी, उदय कुमार, रणवीर यादव आदि उपस्थित थे.