अलग-अलग मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार

अलग-अलग मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार

By RAJKISHORE SINGH | February 13, 2026 10:19 PM

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त छापेमारी कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने इतमादी गांव निवासी मोहम्मद इरफान को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया. वही बड़े भाई के पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में आरोपित बोबील फुलवड़िया गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर साह के पुत्र निराला साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने मारपीट मामले के मुख्य आरोपित पिरनगरा पंचायत के केहर मंडल टोला निवासी स्वर्गीय छट्ठू मंडल के पुत्र भैरो मंडल को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दो आरोपित मारपीट मामले के नामजद, जबकि तीसरे आरोपित रंगदारी मांगने के मामले के आरोपित बताए जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग गांव से तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया.