[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए छात्र-छात्राएं, र्व जिप उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए छात्र-छात्राएं, र्व जिप उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

0
परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए छात्र-छात्राएं, र्व जिप उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

चौथम. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर पटना के लिए रवाना हुआ. मौके पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शुभ यात्रा की कामना की. विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बच्चों के चेहरे पर भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. हेडमास्टर जय जय राम यादव ने बताया कि इस परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर भी व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है, ताकि वे ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और पर्यावरणीय स्थलों को नजदीक से देख सकें. उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्रों को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान, गोलघर एवं विज्ञान केंद्र का अवलोकन कराया जाएगा. जिससे उनके ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी. उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक है. इससे बच्चों में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है और उनका मानसिक व शैक्षणिक विकास होता है. विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों की सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं तथा शिक्षकों की निगरानी में बच्चों को भेजा गया है. इस अवसर पर मिथलेश यादव ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है. मौके पर शिक्षक दिनेश शर्मा, शिक्षिका मीरा देवी के अलावा ग्रामीण अभिभावक ग्रामीण मिस्टर आलम, राज कुमार साह, रवि पासवान, देवराम शर्मा, प्रकाश मिस्त्री, जहूर उद्दीन, जफर उद्दीन, छोटू यादव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel