[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द करें अप्लाई, देखें एग्जाम डेट

JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द करें अप्लाई, देखें एग्जाम डेट

0
JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द करें अप्लाई, देखें एग्जाम डेट
JEE Main Session 2 Registration फॉर्म भरते छात्र की सांकेतिक फोटो (Canva)

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. इसके अलावा JEE Main सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र सेशन 2 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

आवेदन की शुरुआत 1 फरवरी 2026 से हो चुकी है और आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 रात 9 बजे तक रखी गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 25 फरवरी 2026 ही है. परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.

JEE Main Session 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर JEE Main Session 2 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Application Number और पासवर्ड मिलेगा.
  • अब लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद ऑनलाइन मोड से परीक्षा शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

JEE Main Session 2 Registration Direct Link

IIT, NIT में एडमिशन

JEE मेन परीक्षा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षाओं में से एक है. इसके जरिए IIT, NIT और दूसरे टॉप कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. इसलिए इस मौके को बिल्कुल भी न छोड़ें. समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दें. सही प्लानिंग और मेहनत से आप इस परीक्षा में जरूर सफलता हासिल कर सकते हैं.

आवेदन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. फोटो या तो रंगीन हो या ब्लैक एंड व्हाइट, जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे और बिना मास्क हो. फोटो में लगभग 80 प्रतिशत चेहरा दिखना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए. इसके अलावा आधार कार्ड होना अनिवार्य है. साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और पिता या अभिभावक का सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करना होगा.

यह भी पढ़ें: JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

Previous article परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए छात्र-छात्राएं, र्व जिप उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
Next article घर संभालते-संभालते कैसे रखें बालों को हेल्दी और शाइनी? गृहणियों के लिए खास हेयर केयर टिप्स
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel