नगर परिषद, सदर अस्पताल व मानसी नगर पंचायत में बने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम: विधायक

नगर परिषद, सदर अस्पताल व मानसी नगर पंचायत में बने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम: विधायक

By RAJKISHORE SINGH | February 17, 2026 10:13 PM

खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार शून्यकाल के दौरान नगर परिषद, मानसी नगर पंचायत की समस्या को विधानसभा में उठाया. उन्होंने शून्यकाल के दौरान नगर परिषद, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन में रखा. विधायक ने सरकार को बताया कि बारिश के बाद शहर के लोगों का जीवन कठिन हो जाता है. उन्होंने इस मामले पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने की मांग उठायी. विधायक ने सरकार से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना शीघ्र स्वीकृत कर काम शुरू करवाने की मांग की. विधायक ने उम्मीद जताया कि अब शहर के लोगों को जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा. बारिश में जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी. शहर के फुटकर विक्रेताओं की समस्या, मानसी में कॉलेज स्थापित करने की बात की. उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं. विकास के कार्य उनके कार्यकाल में हर हाल में पूरा किया जायेगा.