देसी शराब भट्टी को किया ध्वस्त, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
देसी शराब भट्टी को किया ध्वस्त, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
By RAJKISHORE SINGH |
March 5, 2026 8:25 PM
बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया. वहीं 35 लीटर देसी शराब बरामद किया है. साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि पीरनगरा बहियार में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ पीरनगरा गांव निवासी विजय यादव को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया. वहीं बेला नौवाद गांव से शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 25 लीटर देसी शराब बरामद किया है. जबकि अर्ध निर्मित 1000 लीटर शराब को नष्ट किया गया. शराब भट्टी बनाने में उपयोग किए जा रहे बर्तन समेत अन्य सामान को पुलिस ने जब्त किया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
