आरपीएफ ने बीएसएफ जवान को लौटाया बैग
आरपीएफ ने बीएसएफ जवान को लौटाया बैग
By Prabhat Khabar News Desk |
May 27, 2024 9:51 PM
खगड़िया. स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ ने सोमवार को प्लेटफाॅर्म संख्या दो के पश्चिमी छोर से एक काले रंग का लावारिस ट्राली बैग बरामद किया है. गश्ती के दौरान आरपीएफ के उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान व प्रधान आरक्षी चुनचुन यादव ने बरामद किया. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि लावारिस ट्राली बैग की जांच की. इस दौरान एक बरामद हुआ. जांच के दौरान महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पारनेर थाना क्षेत्र के गोरेगांव निवासी शिवाजी पिराजी कांबले के पुत्र प्रमोद शिवाजी का बताया गया. प्रमोद शिवाजी बीएसएफ के 17 बटालियन खगरा, किशनगंज में कांस्टेबल के पद पर तैनात है. उक्त जवान से संपर्क कर बैग को सौंप दिया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
