नाला व सड़क निर्माण से विकास को मिली नई दिशा: सभापति

नाला व सड़क निर्माण से विकास को मिली नई दिशा: सभापति

By RAJKISHORE SINGH | February 13, 2026 8:46 PM

खगड़िया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 14 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान कॉलोनी, बबुआगंज में 19 लाख 85 हजार 512 रुपये की लागत बनी आरसीसी नाला व पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कॉलोनी में बरसात के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी. घरों के सामने पानी जमा हो जाता था. इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था. बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और दैनिक कार्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. नाला निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी. वहीं सड़क निर्माण से क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ आवागमन का मार्ग प्रशस्त होगा.

इधर,

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद में विकास का अर्थ केवल कागजी योजनाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस परिवर्तन है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है.

मौके पर

वार्ड पार्षद पप्पू यादव, पूर्व वार्ड पार्षद पूनम कुमारी, रेणु कुमारी, सुबोध कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, हर्ष केडिया, मदन बाबा, सिद्धांत, विपिन, प्रशांत आदि उपस्थित थे.