सब्जियों में कीट का प्रकोप

सब्जियों में कीट का प्रकोप

By Prabhat Khabar News Desk | May 23, 2024 10:33 PM

गोगरी. दियारा क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि में सब्जी की खेती होती है, लेकिन सब्जी की फसल पर कीटों के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की नींद हराम कर दी है. किसानों ने बताया कि बैगन, टमाटर, भिंडी, खीरा आदि फसलों में कीट का प्रकोप फैल गया है. किसानों ने बताया कि फसलों में लगने वाले कीड़े फसल के पौधे को ही नुकसान पहुंचाते हैं. पौधे के रस को धीरे धीरे चुस लेते हैं, जिससे पौधे सुखने लगते हैं. बार बार कीटनाशक दवाई के छिड़काव के बावजूद कीट का प्रकोप कम नहीं होता है. फसल को बचाने के लिए हमलोगों को बार बार कीटनाशक का प्रयोग करना पड़ रहा है. किसानों ने कहा कि बार बार कीटनाशक का प्रयोग करने से जहां लागत खर्च बढ़ रहा है. वहीं कीटों के प्रकोप से निजात भी नहीं मिल पा रही है. इधर, कृषि पदाधिकारी लाल जी ने बताया कि किसानों को कृषि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कृषि कार्यालय में उपलब्ध करायी जायेगी. किसान अपनी समस्याओं को लेकर कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से भी सलाह ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है