एन एच 107 के पिरनगरा पथ में लूटकांड के आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

सहरसा जिले के सलखुआ गांव से बीते गुरुवार की देर रात तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

By VINOD RAO | June 12, 2026 8:55 PM

बेलदौर. थाना क्षेत्र के माली पिरनगरा एन एच 107 के तीन ढोभा समीप हुई छिनतई एवं लूटपाट मामले में संलिप्त आरोपित को एसपी के निर्देश पर गठित एएसपी गोगरी के नेतृत्व में बेलदौर पुलिस, एसआईटी एवं डीआईयू टीम ने पटना के तकनीकी सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर सहरसा जिले के सलखुआ गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर गठित टीम ने सहरसा जिले के सलखुआ गांव से सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवा गांव निवासी अंगद यादव के पुत्र अभिषेक कुमार, मधेपुरा जिले के सौगर गोरिचारी गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र प्रशांत कुमार एवं सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया.

बेलदौर थाना में प्राथमिकी दर्ज

विदित हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के एन एच 107 पिरनगरा पथ के तीन ढोभा समीप एक राहगीर से आरोपितों ने मोबाइल समेत नगदी की छिनतई कर फरार हो गये थे. इस मामले में एक व्यक्ति ने बेलदौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.