[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मुंगेर की टीम बना विजेता

डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मुंगेर की टीम बना विजेता

0
डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मुंगेर की टीम बना विजेता

खगड़िया. शहर के संसारपुर खेल मैदान में स्व. बृंदा देवी क्रिकेट क्लब परमानंदपुर द्वारा डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया. फाइनल मैच में मुंगेर क्रिकेट क्लब और लगन टीम संसारपुर के बीच खेला गया. मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लगन संसारपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 100 रन बनाया. जवाब में मुंगेर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब को प्रदान किया. मुख्य आयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि माता बृंदा देवी के तीसरी पुण्यतिथि पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं को प्रेरणा मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मां की याद में डे नाइट मैच का आयोजन कराया जाता है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि क्रिकेट अनुशासन का खेल है. जिसमें पूरी टीम को एक होकर खेलना होता है. जिसमें भाईचारा बढ़ती है. दोनों टीम के खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना की. मैच के फाइनल मुकाबला का निर्णायक की भूमिका में दिनेश पासवान एवं वीरेंद्र पासवान ने निभाया. खैरी खुटहा स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. स्कोरर की भूमिका में अंकित कुमार एवं समीर कुमार थे. बेस्ट थर्ड अंपायर प्रभात कुमार का योगदान महत्वपूर्ण रहा. बेस्ट कमेंट्री करण कुमार एवं आयोजक शिक्षक अरविंद कुमार ने किया. मौके पर मनीष कुमार, अंकित कुमार, रणवीर कुमार, टाइगर कुमार, दिवेश कुमार, आनंद कुमार, आयुष कुमार, अनुभव आनंद, अनुकल्प आनंद, मोनू कुमार, सत्यम कुमार, संचालक कुणाल ने अहम भूमिका निभाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel