[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कहीं आप भी तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं कर रहे हैं? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

कहीं आप भी तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं कर रहे हैं? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

0
कहीं आप भी तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं कर रहे हैं? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए Ai image

Skincare Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही साफ, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे. अक्सर इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम या तो महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, या फिर किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. वैसे तो किचन में मौजूद चीजें चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित होती हैं, लेकिन फिर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल करने से पहले हमें सोचना जरूर चाहिए. अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल गलत तरीके से या फिर जरूरत से ज्यादा कर लेते हैं, तो आपकी स्किन को फायदा नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकता है. तो चलिए किचन में मौजूद इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनका इस्तेमाल आपको काफी सोच-समझकर और सही तरीके से करना चाहिए.

नींबू के इस्तेमाल से हो सकती हैं ये प्रॉब्लम्स

नींबू का इस्तेमाल अक्सर हम अपनी स्किन को गोरा बनाने के लिए या फिर चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बों को कम करने के लिए करते हैं. नींबू में मौजूद एसिड आपकी स्किन को हद से ज्यादा सेंसिटिव बनाने का काम कर सकता है. अगर आप गलती से भी इसे अपनी स्किन पर लगा लेते हैं, तो आपको रेडनेस, जलन और छोटे-छोटे दानों की प्रॉब्लम हो सकती है. इसके अलावा अगर आप इसे लगाकर धूप में चले जाते हैं, तो आपकी स्किन पर काले धब्बे भी निकल सकते हैं. अगर आप चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो इसे काफी कम क्वांटिटी में और सावधानी से करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल

नैचुरल लेयर को नुकसान पहुंचाता है बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अक्सर हम एक फेस क्लीनर या फिर नेचुरल स्क्रब की तरह इस्तेमाल करते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें बेकिंग सोडा का नेचर काफी ज्यादा अल्कलाइन होती है जिस वजह से यह आपकी स्किन के नैचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ भी देती है. अगर आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो वह ड्राई, रफ और इरिटेटेड हो सकती है. अगर आप लंबे समय से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपकी स्किन की ऊपरी लेयर कमजोर हो सकती है. ऐसा होने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है.

टूथपेस्ट को पिंपल पर लगाने की गलती

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे पिंपल को सुखाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. अगर आप भी इन लोगों में से हैं, तो आपको ऐसी गलती बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए. टूथपेस्ट में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई कर देते हैं और साथ ही जलन की प्रॉब्लम भी पैदा कर सकते हैं. कई बार जब आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे पर और भी पिंपल्स निकल आते हैं जो दर्द भी करने लगते हैं. इसके अलावा टूटपेस्ट के इस्तेमाल से चेहरे पर छोटे-छोटे निशान भी रह सकते हैं, जिन्हें ठीक होने में काफी समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड

Previous article डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मुंगेर की टीम बना विजेता
Next article फिफ्टी के बाद भी विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा? बाउंड्री पर फेंका हेलमेट और ग्लव्स
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel