मनरेगा बचाओ संग्राम”” चौपाल का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय प्रसाद सिंह ने किया

By RAJKISHORE SINGH | January 29, 2026 10:11 PM

परबत्ता. प्रखंड कांग्रेस कमेटी परबत्ता द्वारा खजरैठा पंचायत के मथुरापुर गांव में “मनरेगा बचाओ संग्राम ” चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश, और मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के जिला प्रभारी मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय प्रसाद सिंह ने किया. तथा मंच संचालन युवा नेता राजा गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में गोगरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, पूर्व जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभाकांत चौधरी, कांग्रेस कार्यकर्ता गोपी कृष्ण, खजरैठा पंचायत के निवर्तमान मुखिया कृष्णा सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम में बदलाव एवं महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के नाम का अपमान एवं मनरेगा से जुड़ी अनेक मुद्दों जिनको मोदी सरकार कमजोर करने पर लगी है. इसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया.