खगड़िया में खनन निरीक्षक ने की छापेमारी, मिट्टी लदे नौ ट्रेक्टर जब्त, जुर्माना

खगड़िया में खनन निरीक्षक ने की छापेमारी, मिट्टी लदे नौ ट्रेक्टर जब्त, जुर्माना

By MANISH KUMAR | May 15, 2026 5:33 PM

बेलदौर खगड़िया से अमित सिंह की रिपोर्ट,

बेलदौर-थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन पर विभागीय अधिकारी पैनी नजर जमाये हुए हैं. शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सुचना पर खनन निरीक्षक ने छापेमारी कर पचौत एवं तिलाठी गांव से नौ मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर को कर थाना में जमा किया एवं संबंधित ट्रेक्टर मालिक को चिह्नित कर आवश्यक कारवाई शुरू कर दी है. वही खनन निरीक्षक के इस कार्रवाई से मिट्टी कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है. वही उक्त छापेमारी की खबर पर इस कार्य में लगे दर्जनों ट्रैक्टर संचालक मिट्टी को सड़क पर ही अनलोड कर भागने में सफल रहे. जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार के अहले सुबह पहले पचौत गांव में छापामारी कर 9 ट्रैक्टर किया, जबकि मिट्टी खनन कार्य में लगे जेसीबी संचालक खनन निरीक्षक द्वारा छापेमारी किए जाने की खबर मिलते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे, जिसे चिन्हित कर उसे करने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं तिलाठी गांव से दो मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर किया गया. इसकी जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताया कि पकड़े गए सभी ट्रैक्टर मालिकों से विभागीय नियमानुसार जुर्माना की राशि वसूली करने के बाद ही ट्रैक्टर को मुक्त किया जाएगा. वही कुछ ट्रेक्टर मालिक को थाना पर लाकर पुलिस आवश्यक पुछताछ कर रही है. वही सरकारी राशि से आवास निर्माण कर अपना घर का सपना देख रहे लोगों ने बताया कि घर निर्माण के लिए सरकार ने भवन सामाग्री की उपलब्धता के लिए सहयोग राशि दे दी है लेकिन मिट्टी की भारी किल्लत से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, वहीं बरसात का डर भी सता रहा है कि न तो चोरी छिपी भी मिट्टी मिल पाऐगी न तो घर का कार्य ही पुरा हो पाऐगा ऐसे में सरकार का यह फरमान आमलोगों के लिए भी परेशानी बनती जा रही है. ऐसे में मिट्टी कारोबारी समेत आम लोगों ने लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते इसके समाधान की मांग की है .