Khagaria, मेजर के सेवानिवृत्त होने पर पैतृक गांव में विधायक ने किया सम्मानित

मेजर के सेवानिवृत्त होने पर पैतृक गांव में विधायक ने किया सम्मानित

By MANISH KUMAR | May 2, 2026 4:28 PM

खगड़िया अमित कुमार की रिपोर्ट,

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के वीर सपूत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक मेजर संजय तिवारी को विधायक ने सम्मानित किया. मेजर अपने कार्यकाल के पश्चात लगभग 42 वर्षों तक सेवा दिया. पैतृक निवास आगमन पर विधायक सहित ग्रामीणों ने माला पहनाकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि मेजर से आत्मीय भेंट कर हृदय अत्यंत गौरवान्वित हुआ. राष्ट्र सेवा के उनके अनुभव वाकई प्रेरणादायी हैं. उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किया.इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सदर उपप्रखंड प्रमुख सुनील कुमार चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.