31 लाख रुपये की लागत से महावीर मंदिर के पास बनया जायेगा चबूतरा: विधायक

जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता को उसका लाभ पहुंचाना है. यही सोच लेकर वे लगातार खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं.

By RAJKISHORE SINGH | June 10, 2026 8:41 PM

खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 स्थित महावीर मंदिर परिसर के समीप 11 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें विधानसभा भेजा है, उस भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरना उनका संकल्प है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता को उसका लाभ पहुंचाना है. यही सोच लेकर वे लगातार खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए भी 16 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराया गया है. यह प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया में है और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खगड़िया में मेडिकल वेटनरी कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इससे पशुपालन आधारित जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कार्यक्रम का संचालन संसारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू के जिला उपाध्यक्ष रामबिलास महतो ने किया। मौके पर संसारपुर के ग्रामीण संजय राय, हरेराम राय, विनय राय, गोपाल महतो, सतीश वर्मा, सज्जन पासवान, दिनेश पासवान, सुनील कुमार साह, जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, राकेश पासवान शास्त्री, राजनीति प्रसाद सिंह, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.