फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का किया गया आयोजन

फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का किया गया आयोजन

By RAJKISHORE SINGH | March 5, 2026 8:19 PM

खगड़िया. नेशनल स्कूल परिसर में 50वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, स्वागताध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा, पत्रकार अरुण वर्मा, सुरेश पोद्दार आदि ने किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविन्द वर्मा ने किया. दरभंगा की कवयित्री रितु प्रज्ञा व रूपा ने अपनी काव्य पाठ से श्रोताओं को लोटपोट कर दी. नये जमाने में नई अत्याधुनिक नोट महिमा आरती गाकर डॉ अरविन्द वर्मा ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया. कवियों, कवयित्रियों, कलाकारों और मीडियाकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर सोनी कुमारी, पूजा डॉन, सिमरन कुमारी, लाडो कुमारी, प्रणव कुमार, कंचन नंदन हर्ष, अभिराज कुमार आनन्द, आदर्श कुमार, सुमित कुमार, आरके सिंह, सुरेश नायक, राजा वर्मा, अशोक वर्मा, मनोहर कुशवाहा, उमेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.