[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया ईद व चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, 164 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती

ईद व चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, 164 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती

0
ईद व चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, 164 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने की तैयारी, सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं पर रहेगी पैनी नजर

खगड़िया. ईद-उल-फितर व चैत्र नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिया. बताया गया कि ईद व नवरात्र के दौरान संभावित भीड़ व संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के कुल 164 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विशेषकर मिश्रित आबादी वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समय पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करें, ताकि शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे. किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों समुदायों के बीच संवाद व विश्वास कायम रखने पर बल दिया जा रहा है. वरीय पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा करेंगे.

कंट्रोल रूम व निगरानी व्यवस्था

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष शुक्रवार की सुबह छह बजे से 24 घंटे कार्यरत रहेगा. इसके साथ ही गोगरी अनुमंडल में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. सभी थानों एवं वायरलेस केंद्रों को निरंतर सक्रिय रखा गया है. सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला व अनुमंडल स्तर पर एम्बुलेंस, चिकित्सक व पारा मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही अग्निशमन एवं विद्युत विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel