[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर

घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर

0
घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर
घर घुसते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की बात करें, तो इसका हमारे जीवन में गहरा महत्व होता है. माना जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले या उसके दौरान अगर वास्तु के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने पर परेशानियां बढ़ने लगती हैं. वास्तु शास्त्र में कई बातों के लिए नियम बताए गए हैं, जिनमें से एक यह भी है कि घर में प्रवेश करते समय हमें किन गलतियों से बचना चाहिए. बाहर से घर लौटते समय मुख्य दरवाजे पर की गई छोटी-छोटी आदतें भी आपकी जिंदगी, एनर्जी और घर के माहौल को अफेक्ट करती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम अक्सर अनजाने में कर बैठते हैं और जिनकी वजह से धीरे-धीरे प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं. आइए जानते हैं, वे गलतियां जिन्हें घर में एंट्री करते समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

जूते-चप्पल को इधर-उधर फैलाना

घर में प्रवेश करते समय अक्सर हम यह गलती करते हैं कि जूते और चप्पलों को कहीं पर भी उतार कर छोड़ देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इसकी वजह से घर में निगेटिव एनर्जी आ जाती है. घर घुसते समय आपको जूते-चप्पलों को एक ही निश्चित जगह पर रखना शुरू कर दें. इसके अलावा दरवाजे के पास की जगह को साफ और सुलझा हुआ रखें. यह छोटा सा उपाय आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी को बनाये रखने में काफी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: बाथरूम का दरवाजा खुला रखना पड़ सकता है महंगा, हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां

गुस्से या स्ट्रेस के साथ घर में प्रवेश करना

आपको कभी भी बाहर से आते समय गुस्से या फिर स्ट्रेस में नहीं रहना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह निगेटिव एनर्जी घर के पूरे माहौल को अफेक्ट कर सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप घर पर कदम रख रहे हों तो उस समय आपका मन शांत और पॉजिटिव होना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो घर का माहौल सुखद बना रहता है और साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन भी बरकरार रहता है.

गंदे हाथ-पैर के साथ अंदर आना

अगर आप बाहर से आने के बाद बिना अपने हाथों और पैरों को साफ किये घर में घुस जाते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. आपके ऐसा करने से सिर्फ घर में गंदगी नहीं फैलती है, इसकी वजह से घर के अंदर निगेटिव एनर्जी भी आ जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में घुसने से पहले हमेशा अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साफ जरूर कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह

घर में आते ही सीधे बिस्तर पर बैठ जाना

आपको कभी भी बाहर से आने के बाद सीधे जाकर बिस्तर पर नहीं बैठ जाना चाहिए. इसे कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी इस गलती की वजह से बाहर की निगेटिव एनर्जी पूरे घर पर फैल जाती है. घर घुसने के बाद पहले अच्छे से खुद को फ्रेश कर लें और उसके बाद ही आराम करने के लिए बिस्तर पर जाकर लेटें.

दरवाजे को जोर से बंद करना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में प्रवेश करते समय कभी भी दरवाजे को जोर से नहीं पटकना चाहिए. इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. आपकी इस आदत की वजह से घर में स्ट्रेस और अशांति बढ़ने लगती है. जब आप घर में प्रवेश कर रहे हों तो उसे बिलकुल धीरे से और शांत तरीके से बंद करें.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई

Previous article मुंगेर विश्वविद्यालय में पहली बार 25 मार्च को लगेगा छात्र दरबार
Next article ईद व चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, 164 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel