राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में मधु को मिला चौथा स्थान

राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में मधु को मिला चौथा स्थान

By RAJKISHORE SINGH | March 11, 2026 10:36 PM

खगड़िया. गोगरी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता की शिक्षिका मधु कुमारी ने एससीईआरटी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन की है. पहली बार जिले से किसी प्रतिभागी का चयन इंग्लिश विषय में राज्य स्तर के टीएलएम मेला में हुआ है. इंग्लिश विषय में टॉप-5 टीएलएम में शिक्षिका मधु कुमारी का चयन किया गया है. मधु को चौथा स्थान मिला है. उनकी यह उपलब्धि लगातार मेहनत और नवाचारी शिक्षण पद्धति का परिणाम है. इससे पहले उन्होंने संकुल स्तरीय टीएलएम मेले से लेकर जिला स्तरीय टीएलएम मेले तक लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनायी थी. राज्य स्तरीय मेले में उनके द्वारा तैयार किए गए टीएलएम की सराहना की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर और एससीईआरटी के उपनिदेशक संजय कुमार ने टीएलएम का अवलोकन किया. उनके नवाचार, शिक्षण शैली और विद्यालय में हो रही गतिविधियों की खुलकर प्रशंसा की. शिक्षिका मधु कुमारी को एससीईआरटी के अधिकारियों द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड, डीपीओ शिवम सिंह, डायट के प्राचार्य मनोज यादव तथा विक्रांत भास्कर आदि ने मधु को बधाई दी.