खगड़िया का शराब तस्कर बांका में गिरफ्तार

खगड़िया का शराब तस्कर बांका में गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | September 12, 2024 11:42 PM

सात तस्कर व 13 शराबी किये गये गिरफ्तार

खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा व मधेपुरा के भी हैं तस्कर

बांका

उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान के तहत बौंसी थाना के भलजोर चेकपोस्ट के समीप 101.760 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर खगड़िया के हीरा कुमार व बेगूसराय के आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं सहरसा के राहुल कुमार, मधेपुरा के संजीव कुमार को 116. 925 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दोनों आरोपितों के वाहन को जब्त किया गया है. बांका थाना के फुल्लीडुमर गांव से 1.500 ली चुलाई शराब के साथ विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वाहन जब्त किया गया है. बांका थाना के कारीझांक गांव से चुलाई शराब के साथ जिरबा देवी को गिरफ्तार किया गया है. उधर कटोरिया थाना के कटोरिया में 6 ली चुलाई शराब के साथ अभियुक्त राजाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शराब पीने के आरोप में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है