[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

0
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
बैठक में मौजूद अभिभावक के साथ प्राचार्य

Khagaria news: खगड़िया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, तकनीकी शिक्षा, छात्रावास व्यवस्था एवं उनके समग्र विकास को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित करना था.

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. विवेक शरण ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय का दायित्व प्रो. अविरल कुमार ने निभाया.

बैठक में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस दौरान अभिभावकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, प्रयोगशाला कार्य, तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं भविष्य की तैयारी से जुड़े विषयों पर शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की.

शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवहार, कक्षा सहभागिता एवं प्रदर्शन की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के महत्व पर बल दिया गया.

बैठक के दौरान अभिभावकों ने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, हरित परिसर एवं छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. अभिभावकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने सुझाव एवं विचार भी साझा किए.

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का समुचित विकास संभव है. उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों के नियमित आयोजन पर बल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel