[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal जुलाई से शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन और सफलता का लाभ

जुलाई से शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन और सफलता का लाभ

0
जुलाई से शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन और सफलता का लाभ
शनि होंगे वक्री, इन राशियों को होगा फायदा

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय, कर्म और अनुशासन का देवता माना जाता है. शनि ग्रह का किसी भी राशि में मार्गी या वक्री होना सभी 12 राशियों और देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव डालता है. वर्ष 2026 में शनिदेव एक महत्वपूर्ण परिवर्तन करने जा रहे हैं. 27 जुलाई 2026 को शनि देव गुरु की राशि मीन में वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि की वक्री अवस्था को सामान्यतः कठिन माना जाता है, लेकिन कई बार पापी ग्रहों की वक्री चाल उन्हें विशेष बल प्रदान करती है. इसे चेष्टा बल कहा जाता है. इस दौरान कुछ राशियों को अप्रत्याशित लाभ, धन प्राप्ति और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं.

वृषभ राशि के लिए बनेगा राजयोग

वृषभ के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल बेहद लाभकारी साबित हो सकती है. शनि इस राशि के लिए राजयोग कारक ग्रह माने जाते हैं. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

मिथुन राशि को करियर में मिलगी सफलता

मिथुन के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. नई नौकरी के अवसर बनेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. शनि की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

मकर राशि के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा

मकर वालों के लिए शनि की उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकती है. निवेश और व्यापार से धन लाभ के संकेत हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

करियर और व्यापार में मिलेगा लाभ

शनि की वक्री चाल का असर करियर और व्यापार पर भी दिखाई देगा. कई लोगों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं. व्यापार में निवेश से लाभ मिलने और पुराने नुकसान की भरपाई होने की संभावना है.

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

इस अवधि में धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश, प्रॉपर्टी और पुराने लेन-देन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है.

मेहनत का मिलेगा पूरा फल

शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है. इसलिए जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, उन्हें इस वक्री काल में अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

Previous article राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
Next article Begusarai News : छौड़ाही में हनुमान मंदिर के पास दिखा सांप; देखने उमड़ी भारी भीड़, वन विभाग को दी सूचना
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel