क्रिकेट मैच में खगड़िया ने चार विकेट से सुपौल को किया पराजित

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 बालक वन डे ट्रॉफी के लीग मैच में खगड़िया की टीम ने सुपौल को चार विकेट से हराया

By RAJKISHORE SINGH | April 17, 2026 8:21 PM

खगड़िया बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 बालक वन डे ट्रॉफी के लीग मैच में खगड़िया की टीम ने सुपौल को चार विकेट से हराया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने बताया कि अंडर-16 बालक वन डे ट्रॉफी के लीग मैच आईओसीएल मैदान बेगूसराय में शुक्रवार को खेला गया. सुपौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. खगड़िया की टीम ने गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 45.5 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट कर दिया. सुपौल की खिलाड़ी साकेत कुमार (43 रन), ऋषि कुमार (नाबाद 38 रन) और अभिषेक सिंह (30 रन) रन बनाया. वहीं खगड़िया टीम के खिलाड़ी सुमित कुमार पंकज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाया. इसके अलावे खिलाड़ी अमन दिनेश कुमार और एमडी शाकिर सारिक ने दो-दो विकेट लेकर लिया. खगड़िया की टीम ने 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38.1 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. खगड़िया टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी अमन दिनेश कुमार ने 65 रन की बेहतरीन पारी खेली. जबकि आदित्य राज सिंह (44 रन) और उत्पल कांत ठाकुर (39 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. सुपौल टीम की ओर से हशांगीर आदिल ने 3 विकेट लिया. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. टीम के साथ कोच करमवीर कुमार एवं टीम मैनेजर पिंकेश कुमार यादव मौजूद थे. मेन ऑफ़ द मैच खगड़िया के खिलाड़ी अमन कुमार को दिया गया. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश द्वारा दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव देवराज कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार एवं पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद,लर्निंग क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. कुमार देवव्रत ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी.