[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया जेएनकेटी छात्रावास में नामांकन के लिए 15 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

जेएनकेटी छात्रावास में नामांकन के लिए 15 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

0
जेएनकेटी छात्रावास में नामांकन के लिए 15 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

खगड़िया. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. छात्रावास में अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 31 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. अनुमंडल पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक छात्र 15 जून से 12 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए

आवेदन की प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. नामांकन के लिए आवेदक का अतिपिछड़ा वर्ग समुदाय का छात्र होना अनिवार्य है. साथ ही वह बिहार राज्य का निवासी तथा जिले के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नामांकित होना चाहिए. चयन में उच्च प्रतिशत प्राप्त छात्रों को प्राथमिकता दी जायेगी. आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए. ऑनलाइन आवेदन के साथ जाति, आवासीय, आय, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, नामांकन रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा. जिला प्रशासन ने पात्र छात्रों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें छात्रावास की सुविधा का लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel