[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket IND vs AFG 1st ODI: कब, कहां और कितने बजे देखें मुकाबला? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

IND vs AFG 1st ODI: कब, कहां और कितने बजे देखें मुकाबला? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

0
IND vs AFG 1st ODI: कब, कहां और कितने बजे देखें मुकाबला? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल
भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार (13 जून) से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में होगा. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

इस सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस, नीतीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड क्षमता और युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव व हर्ष दुबे के संभावित डेब्यू पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर पर बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

भारत को टक्कर देने उतरेगी अफगानिस्तान की टीम

दूसरी ओर, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजी अफगानिस्तान की टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे शनिवार, 13 जून 2026 को खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा और उससे तीस मिनट पहले 1 बजे टॉस होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे का प्रसारण कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे रोहित, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना तय

Previous article जेएनकेटी छात्रावास में नामांकन के लिए 15 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
Next article रख-रखाव को लेकर आज पांच घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel