एक मार्च को होगा जदयू जिला अध्यक्ष का चुनाव, तैयारी पूरी

शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक मार्च को जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा.

By RAJKISHORE SINGH | February 27, 2026 9:01 PM

खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक मार्च को जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 01 मार्च 2026 को शहर के आर्य समाज स्कूल परिसर स्थित मंगलम विवाह भवन में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया उसी दिन संपन्न करायी जाएगी. इस संगठनात्मक चुनाव में नव-निर्वाचित प्रखंड एवं नगर परिषद अध्यक्षों द्वारा नामित डेलिगेट्स मतदान करेंगे. इसके अतिरिक्त सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा मुख्य मतदाता के रूप में भाग लेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी जाएगी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. मौके पर जदयू नगर परिषद निर्वाची पदाधिकारी नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता सह बेलदौर पर्यवेक्षक आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, चौथम पर्यवेक्षक उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, सदर प्रखंड पर्यवेक्षक अविनाश पासवान, नगर परिषद पर्यवेक्षक फिरदोस आलम, जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल आदि मौजूद थे.