मारपीट को लेकर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मारपीट को लेकर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
By Prabhat Khabar News Desk |
October 14, 2024 9:47 PM
चौथम. थाना क्षेत्र के सरैया गांव में युवक के साथ मारपीट मामले को लेकर थाने में सोमवार को सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये आवेदन में पीड़ित कटघरा गांव निवासी लतरु पटेल के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि उसका ननिहाल सरैया गांव में है. वह ननिहाल मेला देखने के लिए आया हुआ था. रविवार की रात में 12 बजे वह नाना के घर के सामने सड़क पर खड़ा था. इसी दौरान पड़ोसी अंकुश कुमार, विशाल कुमार आदि सात लोग लाठी डंडा लेकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 3:28 PM
July 6, 2026 3:09 PM
July 6, 2026 2:05 PM
July 6, 2026 1:04 PM
July 6, 2026 12:48 PM
July 6, 2026 10:09 AM
July 6, 2026 9:43 AM
July 6, 2026 8:51 AM
July 5, 2026 9:21 PM
