प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान परबत्ता प्रखंड और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बना

By RAJKISHORE SINGH | February 28, 2026 10:25 PM

परबत्ता. पटना में आयोजित विज्ञान दिवस के अवसर पर सी वी रमन प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परबत्ता प्रखंड के छात्र लव कुमार को पांच हजार रुपये नगद राशि, प्रमाणपत्र और मेडल से सम्मानित किया गया. वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सार्वजनिक रमावती उच्च विद्यालय तेमथा के छात्र गणेश कुमार को तीन हजार रुपये, सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया. राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान परबत्ता प्रखंड और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बना. जिला स्तर पर इंजीनियरिंग कॉलेज में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यहां तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले अभिजीत आदर्श, प्रिंस कुमार और धर्मराज कुमार को नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया.