सदर विधायक ने मुख्यमंत्री पुत्र निशांत से की मिलकर संगठन पर की चर्चा

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र जदयू नेता निशांत कुमार से मुलाकात की

By RAJKISHORE SINGH | March 15, 2026 8:34 PM

खगड़िया. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र जदयू नेता निशांत कुमार से मुलाकात की. इस दौरान जिले में पार्टी संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को और मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की. मालूम हो कि निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की है. इसके बाद से वे लगातार पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने सदर विधायक से मुलाकात कर जिले में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन और उनके कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई. निशांत कुमार ने संगठन के अलग-अलग प्रकोष्ठों की भूमिका और उनके माध्यम से पार्टी को मजबूत करने की रणनीति के बारे में जानकारी ली. विधायक ने बताया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों को संगठन से जोड़ने का लगातार प्रयास किया गया है. मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने जल्द ही खगड़िया जिले में एक कार्यक्रम आयोजित करने का भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही खगड़िया आकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधे संवाद करेंगे. जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार भी मजबूत होगा.