अंकेक्षण को लेकर कचहरी सचिवों को मिला प्रशिक्षण

अंकेक्षण को लेकर कचहरी सचिवों को मिला प्रशिक्षण

By RAJKISHORE SINGH | February 10, 2026 10:00 PM

बेलदौर. ग्राम कचहरी से सुलभ तरीके से न्याय मिलने के लिए सोमवार को खेल भवन खगड़िया में गोगरी अनुमंडल के परबत्ता, गोगरी व बेलदौर के ग्राम कचहरी सचिवों को अंकेक्षण को लेकर दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षकों ने अंकेक्षण (ऑडिट) से संबंधित प्रशिक्षण में ग्राम कचहरी के कार्य, क्षेत्राधिकार (दीवानी/आपराधिक), प्रक्रियाओं (जैसे सम्मन तामीला, ऑर्डर शीट लिखना), और पंजीयों व प्रपत्रों का रखरखाव को लेकर जानकारी दी गयी. वही शिविर में ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली: गठन, शक्तियां, सरपंच और पंच की भूमिका के बारे में बताया गया दीवानी और आपराधिक मामलों को दायर करने दस्तावेजीकरण ऑर्डर शीट (न्यायदेश) लिखने और विभिन्न पंजी (रजिस्टर) व प्रपत्रों (फॉर्म) को सही ढंग से भरने के टिप्स बताये गये. प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सचिव सही तरीके से रिकॉर्ड रखें और खातों का प्रबंधन करें, ताकि उनका अंकेक्षण (ऑडिट) आसानी से हो सके और वित्तीय अनियमितताएं न हों वही कचहरी सचिवों ने बताया कि ग्राम कचहरी के खाते का संचालन सरपंच व उप सरपंच के नाम से किया जाता है खाते से कब राशि निकासी की जाती है, उसका उपयोग कहां किया गया है वॉचर कहा है सचिवों को पता नहीं चलता है, लेकिन आडिट के नाम पर सचिवों का मानदेय पर रोक कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. मौके पर कचहरी सचिव प्रमोद कुमार, भवेश कुमार, प्रीतम कुमार, गजेंद्र कुमार ,बैसा सचिव पूजा कुमारी आदि मौजूद थे.