[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया दो दिनों में शुरू होगा बलुआही बस स्टैंड का निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दो दिनों में शुरू होगा बलुआही बस स्टैंड का निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

0
दो दिनों में शुरू होगा बलुआही बस स्टैंड का निर्माण कार्य, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

– लगभग 6.55 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा अत्याधुनिक जी प्लस टू बस स्टैंड

खगड़िया. वर्षों से उपेक्षित बलुआही बस स्टैंड की तस्वीर बदलने वाली है. बस यात्रियों को अत्याधुनिक बस स्टैंड की सुविधा मिलने वाली है. नगर सभापति अर्चना कुमारी के लगातार प्रयास के बाद बलुआही बस स्टैंड के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है. अब बहुत जल्द निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जायेगा. बस स्टैंड निर्माण को लेकर सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है. संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है. बताया जाता है कि ठेकेदार अगले दो से तीन दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर देगा. बस स्टैंड निर्माण का वर्क आर्डर मिलने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. बताया जाता है कि बलुआही बस स्टैंड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है. यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है. बस स्टैंड परिसर की जर्जर स्थिति, अव्यवस्था, गंदगी और असुविधा के कारण यात्रियों, बस चालकों और स्थानीय दुकानदारों को लगातार परेशानी हो रही है. कई वर्षों से लोग इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे. नगर सभापति ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की. स्थल निरीक्षण कराया और निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किया. इसी का परिणाम है कि अब बस स्टैंड के पुनर्विकास की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इस दौरान सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा भी लगातार इस मामले की निगरानी कर रहे थे. उन्होंने मंगलवार को बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों, दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड की बदहाल स्थिति के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी. अब निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से लोगों में नई उम्मीद जगेगी.

बस स्टैंड निर्माण से यात्रियों को बेहतर मिलेगी सुविधा

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के हर महत्वपूर्ण स्थान को व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि बलुआही बस स्टैंड शहर का महत्वपूर्ण केंद्र है और इसके विकास से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बसों के संचालन में व्यवस्था आएगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि लगभग 6.55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जायेगा. यह एक जी 2 मंजिला मॉडल बस स्टैंड होगा. जिसमें यात्रियों के बैठने, पार्किंग, स्टॉल और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. बताया कि अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, पीने का पानी, पार्किंग और सीसीटीवी से लैस होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel